



Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक मकान में दो शव मिलने से मचा हडकंप। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शव करीब दस दिन पुराने है।



एम पी कॉलोनी के सेक्टर नं 2 स्थित एक मकान में ये शव मिले है। सूचना पर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है। संभावना है कि नशे की ओवर डोज के चलते इनकी दो जनों की मौत हुई है।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर,सीओ सिटी श्रवण दास संत भी पहुंचे है। एक मृतक की पहचान धर्मेन्द्र तंवर के रूप में हुई है। जो पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी था।