



Thar पोस्ट। बीकानेर के सेंट्रल जेल में बीती शाम जेल में बंद बंदियों के दो गुट आपस में भीड़ गए। जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर गोपाल जाखड़ के साथी रामस्वरूप निबडिया, विजय व अन्य बंदी खड़े थे। इस बीच दूसरे गुट के रमेश, उमेश व अन्य आए। अचानक से दोनों गुटों में लात-घूंसे चलने लगे। तीन-चार बंदियों के मामूली चोट आई, लेकिन एक बंदी के ज्यादा चोटें आई हैं।



बाद में जेल प्रशासन घायल रामस्वरूप 11 बजे को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गया। उसके शरीर पर दो जगह नुकीले हथियार से चोट के निशान हैं। कंधे और पेट में घाव है। बंदियों के दोनों गुट आपस में भिड़े तब वहां खड़े सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर बैरकों में बंद किया।