ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260405 204215 साजिश रचने वालों को पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने दी खुली चुनौती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कलेक्ट्री परिसर में आज दिनभर राजनीति का पारा ऊंचाई पर रह। जोरदार भीड़ के बीच पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को खुली चुनौती दे डाली है। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि वे उनके खिलाफ साजिश करने वालों को बक्शने वाले नहीं है। चाहे वे भाजपा के हो या अपने। मेघवाल ने कहा कि कुछ पड्यंत्रकारी मुझे मारना चाहते है। लेकिन वे अपने मिशन में कभी कामयाब नहीं होंगे। गोविन्दराम ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रविशेखर के इशारे पर यह ऑडियो विडियो बनाया गया और इसे वायरल कर मुझे बदनाम करने का काम किया जा रहा है। जिसका साथ पार्टी में उनकी खिलाफत करने वाले चंद नेता दे रहे है।

मेघवाल ने कहा कि रिजर्व सीटों में मजबूत लोगों को टिकट नहीं दोगें तो आपका-हमारा समझौता नहीं चलेगा। बाद में गोविन्दराम अपने समर्थकों के साथ कर्मचारी मैदान से अम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाली और बाबा साहेब के मूर्ति पर माला पहनाई। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा ,सरिता चौहान ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड, आजम अली ,शब्बीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पंच, सरपंच ,प्रधान व ग्रामीण अंचल से आएं लोग शामिल रहे।

पूर्व मंत्री ने कलक्टर व एसपी से कहा कि उनकी निजता अधिकार हनन किया है। ऑडियो विडियो बनाकर जासूसी की है। उसको ओपन करे ंगे तो असली जांच करोगें तो केन्द्रीय मंत्री पुत्र रविशेखर को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि प्रशासन पर दबाव है। लेकि न जांच सही करो तो रविशेखर को जेल होगी। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व मंत्री महेश जोशी के उदाहरण देते हुए कहा कि यह सब जांच के आधार पर हुआ। अगर इनको सजा नहीं दी तो ईंट से ईंट बजा दूंगा। साथ ही उन्होंने रविशेखर को चुनौती भी दी कि वे जिले में कही से भी चुनाव लड़ लड़े उसे जीतने नहीं देंगे। इस दौरान

मेघवाल ने अपनी पार्टी से मांग की आपने जो अध्यक्ष बनाएं है। वे भीड़ तक इक्कठा करने की स्थिति में नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता मेरी ताकत है। पार्टी,संगठन व जनता के लिये जान भी देनी पड़ी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम कर रहे है कि मैं जाट विरोध हूं। अगर ऐसा होता तो मैं सुशीला डूडी ,नरेन्द्र बुढ़ानिया ,गोविन्द डोटासरा, कृष्णा पूनिया जैसे सरीखे नेताओं के चुनाव प्रचार में वोट नहीं मांगता। मेघवाल ने कहा कि मैं सुशीला जी का आदर करता हूं। किन्तु उन्होंने कभी भी मेरे चुनाव हार के बाद हाल नहीं पूछे। बल्कि लोक सभा चुनाव में अपने समर्थकों को इशारा किया कि यह जीत गया तो राहुल गांधी के पास पहुंच जाएगा। इसके साथ पहले किया वैसा ही इस बार करो।
मेघवाल ने आरोप लगाया कि वीरेन्द्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा को किसने हराया। किसी से छिपा नहीं है। अगर मैं गलत हूं तो चाकू से चौराहे पर मेरी नाक काट देना। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजनीति में कई बार जहर का घूंट पीना पड़ता है। मैं भी जहर पीकर बैठा था। लेकिन जब ऐसा विडियो वायरल किया तो मुझे बोलना पड़ा।


Share This News