ताजा खबरे
बीकानेर में फूड प्वाइजनिंग से अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ीबीकानेर में सिटी कोतवाली के पास गैस सिलैंडर फटा, एक दर्जन फंसे, तीन की मौत, अनेक घायलहाई अलर्ट : बीकानेर और जोधपुर एयरपोर्ट को बंद कियादेर रात भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकाने तबाह: आपरेशन सिंदूरसभी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा, अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्दबिजली बंद रहेगीनहरबंदी : टैंकरों से हो रही जलापूर्ति, ये है संपर्क नंबरजूनागढ़ के पास दो महिलाओं के साथ लूट का प्रयासभारत-पाक तनाव : बीकानेर के 10 प्रमुख स्थानों पर कल सायरन बजेंगेमेडिकल कॉलेज : लेबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ ने प्राचार्य डॉ. सोनी के समक्ष उठाईं पदोन्नति और अन्य मांगें
IMG 20220511 111942 5 जैसलमेर में 40 किमी तक सुनाई दिया धमाका Bikaner Local News Portal जैसलमर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्वर्णनगरी जैसलमेर में अचानक तेज रहस्यमयी आवाज सुनी गई। उसके बाद से लोग दहशत में हैं। यह आवाज कहां से आई, क्यों आई। इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने आवाज सुनने की पुष्टि की है। यह बताया गया कि जैसलमेर के आसपास 40 किलोमीटर तक धमाके जैसी यह आवाज सुनी गई। जैसलमेर सदर थाना के एएसआई नारायण सिंह चारण ने आवाज सुने जाने की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, गुरुवार दोपहर को हमें सदर थाना क्षेत्र के किता गांव से फोन आया था। उसके बाद हम लोग किता पहुंचे। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद अलग-अलग जगहों से आवाज सुनने की जानकारी सामने आई है।

जैसलमेर के सदर थाना पुलिस को सबसे पहले सूचना मिली कि कीता गांव और बड़ोडा गांव में यह आवाज काफी तेज थी। सूचना मिलते ही सदर थाना के ASI नारायण सिंह मौके के लिए टीम के साथ रवाना हुए। 


Share This News