ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250611 171504 मछलियां भी अब अपनी छुट्टीयां मनाएंगी, इस दिनांक तक नहीं बेच सकेंगे! यह है वजह? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज । राजस्थान सरकार ने मछलियां की संख्या बढ़ाने के लिए नया एलान किया है। राजस्थान की मछलियां भी अब अपनी छुट्टी मनाएंगी,  राजस्थान सरकार ने एक ऐसा धमाकेदार ऐलान किया है, जिससे राज्य के तालाबों, झीलों और नदियों में तैरने वाली मछलियां अगले कुछ महीनों तक चैन की सांस लेगी। 16 जून, 2025 से लेकर 31 अगस्त, 2025 तक, यानी पूरे ढाई महीने के लिए, राजस्थान में स्वच्छ जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों की बिक्री, विनिमय (अदला-बदली) और प्रदर्शन (दिखावा) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

इसलिए फैसला लिया

सरकार के अनुसार यह कोई मामूली फैसला नहीं है, बल्कि हमारी प्रकृति को बचाने की एक बड़ी कवायद है। सरकार का ये कदम मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखकर उठाया गया है। मछलियां अंडे देती हैं और अपनी नस्ल बढ़ाती हैं। अगर इस दौरान उन्हें लगातार पकड़ा जाए या बेचा जाए, तो उनकी संख्या इतनी कम हो जाएगी कि कहीं मछली शब्द सिर्फ किताबों में ही न रह जाए।

नियम बड़े साफ हैं और इन्हें तोड़ना नहीं है। पहला नो सेलिंग यानि अब चाहे मछली जितनी भी तंदुरुस्त क्यों न हो, 16 जून से 31 अगस्त तक आप उसे बेच नहीं सकते। दूसरा नो स्वैपिंग यानी अगर आप सोच रहे हैं कि मछली के बदले कोई और चीज ले लेंगे, तो वो भी नहीं चलेगा। ये मछली की अदला-बदली का टाइम नहीं है। तीसरा नो शो-ऑफ यानी अपनी दुकान में या कहीं भी मछलियों का प्रदर्शन करना भी मना है। अब मछलियों को सजाने का नहीं, बल्कि उन्हें बढ़ने देने का समय है। ये नियम पूरे राजस्थान में लागू होंगे, जयपुर, उदयपुर में, नियम सबके लिए एक समान हैं।

कब से कब तक रहेगी ये मछली छुट्टी?
 शुरूआत: 16 जून, 2025
 समाप्ति: 31 अगस्त, 2025


Share This News