Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस की अचानक कार्रवाई से युवक युवतियों में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पुलिस ने शनिवार को मंडवा मोड़ स्थित एक कैफे पर छापामार कार्रवाई की है। प्रशिक्षु आरपीएस कृष्ण राज जांगिड़ के नेतृत्व में तीन टीम ने 7 कैफे पर छापा मारा। कैफे हाउस में पुलिस टीम के पहुंचते ही युवक-युवतियां इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस कैफे में बनी केबिनों में घुसी तो युवक-युवतियां मौज मस्ती करते हुए नजर आए।

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में भी मिले। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कैफे संचालक भी शामिल है। हालांकि, पुलिस ने युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। कुछ युवक मौके से भी फरार भी हो गए।

आरपीएस कृष्ण राज जांगिड ने बताया कि पिछले कई दिनों से झुंझुनूं के मंडवा मोड़ पर संचालित कैफे में अवैध गतिविधयां की शिकायत मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर शनिवार को तीन टीम का गठन कर दबिश दी गई। मौके पर कई युवक-युवतियां अवांछनीय गतिविधियां करते हुए मिले है। युवतियों को समझाइश और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कैफे संचालक समेत 13 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये हुए गिरफ्तार : पुलिस ने मौके पर मिले प्रतीक, अमित , राहुल , शुभम पुत्र, संदीप, आफताब पुत्र नदीम, रितेश , हेमन्त को गिरफ्तार किया है।