ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230527 154542 96 रक्षा बंधन का यह है शुभ मुहूर्त Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इस बार रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में पंडित हरिनारायण व्यास मन्नासा बताते है कि द्वितीय श्रावण शुक्ला पूर्णिमा 30 अगस्त को सुबह 10:59 से प्रारंभ होगी। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा भी शुरू हो जाएगी। भद्रा रात 9:02 तक रहेगी। विशेष परिस्थितियों में बुधवार शाम को राखी बाँध सकेंगे। यह समय भद्रा पुच्छ काल में बुधवार शाम 5:30 बजे से 6:31 बजे तक यानी करीब 61 मिनट का रहेगा। लेकिन इस विशेष परिस्थिति के लिए आवश्यक है कि भाई को राखी बांधने से पहले एक राखी भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करनी होगी। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त भद्रा को टालकर बुधवार रात 9:02 के पश्चात मध्यरात्रि 12:28 तक आप राखी बांध सकते हैं। गुरुवार को सुबह 7:06 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। इस कारण 30 अगस्त को ही रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा से जुड़े धर्म-कर्म करना ज्यादा शुभ रहेगा, क्योंकि 30 अगस्त की सुबह 10:59 के बाद पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी।


Share This News