

Tp न्यूज। साल के शुरू में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। आधे से अधिक महीना काम नहीं होगा। जनवरी 2021 में बैंक 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ चार रविवार भी शामिल हैं। बैंक गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को बंद रहेंगे जो जनवरी महीने के लिए एकमात्र नेशनल हॉलिडे है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल का जश्न मनाने के लिए चेन्नई, आइजोल, गंगटोक, इंफाल और शिलांग में बैंक हॉलिडे देने का काम किया है। आइज़ॉल को एक अतिरिक्त छुट्टी मिली है. 2 जनवरी को एक और छुट्टी दी गई है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर कोलकाता में बैंक बंद नजर आएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है अहमदाबाद, गंगटोक और हैदराबाद के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
चेन्नई में यहां बैंक अलग अलग छुट्टियों के कारण 15-17 जनवरी से तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। दूसरी और तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और टुसू पूजा के उत्सव के लिए 15 जनवरी को हैदराबाद में बैंकों में छुट्टी रहेगी। 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन है।बीइस अवसर पर बैंक चंडीगढ़ में बंद रहेंगे। 25 जनवरी 2021 को, केवल इम्फालु इरतपा के कारण इम्फाल बैंक में छुट्टी रहेगी।
छुट्टी की सूचना।

1 जनवरी 2021 को नया साल
2 जनवरी 2021 को नया साल
3 जनवरी 2021 को रविवार
9 जनवरी 2021 को दूसरा शनिवार
10 जनवरी 2021 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति / पोंगल / माघ संक्रांति
15 जनवरी 2021 को तिरुवल्लुवर दिवस / माघ बिहू और टुसू पूजा
16 जनवरी 2021 को उझावर थिरुनल
17 जनवरी 2021 को रविवार
20 जनवरी 2021 को गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस
23 जनवरी 2021 को चौथा शनिवार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन
24 जनवरी 2021 को रविवार
25 जनवरी 2021 को इमोइनु इरपा
26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस
31 जनवरी 2021 को रविवार। साभार