ताजा खबरे
09 09 28 FB IMG 1596165399629 पलक झपकते ही 2.25 करोड़ रुपये का कर दिया सहयोग ! श्रीराम मंदिर।नोखा निवासी उद्योगपति नरसी कुलरिया ने दी राशि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जयपुर, बीकानेर को भामाशाओं, वीरों और दानवीरों की धरती भी कहा जाता है। अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद की ओर से चलाए जा रहे निधि समर्पण महाअभियान में बीकानेर जिले के नोखा निवासी उद्योगपति नरसी कुलरिया ने 2.25 करोड़ रुपये का सहयोग दिया है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने बताया कि नोखा के संत दुलाराम कुलरिया के पुत्र नरसी कुलरिया ने यह निधि सींथल पीठाधीश्वर संत क्षमाराज महाराज के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पित की। बीकानेर के अलावा नरसी कुलरिया प्रदेशभर में सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढक़र भूमिका निभाते रहे हैं।

09 09 35 fb img 1609383237173517023330 पलक झपकते ही 2.25 करोड़ रुपये का कर दिया सहयोग ! श्रीराम मंदिर।नोखा निवासी उद्योगपति नरसी कुलरिया ने दी राशि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News