ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20231123 090506 55 बाबा रामदेवजी मंदिर के प्रांगण में 2 दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

IMG 20240913 231641 बाबा रामदेवजी मंदिर के प्रांगण में 2 दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान Rajasthan News Portal धर्म

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार की शाम को बाबा रामदेव मित्र एकता समिति द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की दशम पर रोशनी घर मार्ग स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर के प्रांगण में अलग-अलग क्षेत्रों में 2 दर्जन से ज्यादा उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों  का सम्मान किया गया।

अध्यक्ष सुशील यादव ने विज्ञप्ति में बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गुंजन सोनी थे।अध्यक्षता राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के सचिव अनिल पाहुजा ने की। सम्मानित कलाकारों में नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा, रामकिशोर यादव, पवन कुमार चढ्ढा, घनश्याम सोलंकी, हरीश रावल,समाजसेवियों में भैराराम नायक, एनडी कादरी, रामकिशन महाराज, शाकिर हुसैन चौपदार एवं डेढ़ दर्जन से ज्यादा पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के स्थानीय भजन कलाकारों के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के परंपरागत भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। बाबा रामदेव जी मंदिर के संस्थापक बंजरग लाल गहलोत, शालिनी गहलोत,धुरेन्द्र गहलोत एवं दुष्यंत गहलोत द्वारा मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य  गुंजन सोनी, कार्यक्रम आयोजक सुशील यादव, अनिल पाहुजा, सैय्यद अख्तर एवं भवानी आचार्य का माला, शॉल , दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

IMG 20240913 WA0975 1024x452 1 बाबा रामदेवजी मंदिर के प्रांगण में 2 दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान Rajasthan News Portal धर्म

कार्यक्रम के अंत  में शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में बाबा की ज्योत व आरती सभी मौजूद भक्तजनों द्वारा की गई। इस अवसर कलाकार राजेंद्र बोथरा, हरीश रावल, नारायण बिहाणी, इस्माइल एवं कलाकारों के द्वारा बाबा के पारंपरिक भजनों को गाया गया।

मुरलीधर रोड के रामदेव जी मंदिर  में अभिषेक कर  महाप्रसाद जी का आयोजन किया गया।इसमें पंडित राजेश पुरोहित जी, संजीव पुरोहित द्वारा सिंगार किया एवं महाप्रसाद और कढ़ाई का आयोजन पंडित कपिल देव जी ओझा के याद में हर साल की भांति इस साल भी किया गया। इसमें गणेश दास जी ओझा भवानी शंकर जी ओझा नवरत्न रंगा गोपाल जी छंगानी, पंडित दीनदयाल जी बंटी जी व्यास राजेश कुमार ओझा, मेघराज जी ओझा ईश्वर नारायण हर्ष, दाऊजी हर्ष दीपक ओझा राधा कृष्ण ओझा जयप्रकाश ओझाअक्षय उपाध्याय योगेश जोशी नवरत्न ओझा दाऊ दयाल जी ओझा पवन देराश्री मोहित सुथार रामलाल चूरा एवं बाबा रामदेव पार्क मोहल्ला विकास समिति का सहयोग रहा।


Share This News