ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240929 WA0186 प्रतिभा सम्मान समारोह के बैनर का विमोचन, 27 अक्टूबर को समारोह Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का आज गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास नाल रोड़ पर स्थित डेहरूमाता मंदिर में पोस्टर विमोचन किया गया।


मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि पोस्टर का विमोचन अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित, संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पुरोहित, सत्य नारायण पुरोहित ने किया।


अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित ने बताया समिति द्वारा पुरोहित, भादानी, सारस्वत ओझा समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा।


कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि समिति के द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम मे समाज के सभी बन्धुओं को जोड़ा जाएगा।इस सम्मान समारोह के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रारूपों मे उपलब्ध रहेंगे।ऑफ लाइन फॉर्म सूरदासानी बगेची और डेहरू माता मंदिर,नाल रोड़ पर उपलब्ध रहेंगे।फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 अक्टूंबर रखी गई है।


उमेश पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रसार प्रचार के एक टीम गठित की गई है। जो घर घर जाकर इन फॉर्म को भरने के लिए प्रेरित करेगी। प्रसार प्रचार टीम में प्रचार प्रमुख नागु भा पुरोहित, मास्टर पवन पुरोहित, गिरिराज पुरोहित आदि रहेंगे। कार्यक्रम में शंकर पुरोहित, विजय पुरोहित, एड.अनिल पुरोहित, सुनील पुरोहित, अनिल पुरोहित पुजारी, एड.रमेश पुरोहित, कमांडो भादानी, रूपचंद पुरोहित, सुरेंद्र पुरोहित, राजेंद्र हलवाई, रामलाल ओझा, राजकुमार ओझा, सरजू पुरोहित आदि उपस्थित थे।


Share This News