ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240901 WA0232 ऊं गण गणपति नम: से गूंज उठा आदि गणेश मंदिर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

IMG 20240901 180119 ऊं गण गणपति नम: से गूंज उठा आदि गणेश मंदिर Rajasthan News Portal धर्म

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बच्चों में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दाऊजी रोड़ स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार को बाल भक्तों ने भगवान गजानन का अभिषेक किया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में गणपति का बाल भक्तों द्वारा अभिषेक किया गया।

ऊं गण गणपति नमो नम:सिद्वि विनायक नमो नम:के उद्घोष के साथ बाल भक्तों ने भगवान गजानन से गणपति जी गणेश नू मनावा की मंगलकामना करते हुए स्वस्थ रहने और बुद्वि का विकास करने की मंगलकामना की।

बाल भक्तों ने गजानन का दूध, दही, घी, शहद, चीनी,पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। आचार्य पंडित सुनील व्यास व पं विजय श्रीमाली ने देश में सुख स्मृद्वि की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्राह्मणों की पौशाक में नन्हे मुन्ने बाल भक्त बहुत सुन्दर लग रहे थे। अभिषेक में निखिल सेठ, शशि पुरोहित, आशुतोष रंगा, नितेश बिन्नानी, अंकित सोलंकी, पुजारी गणेश सेवग, मोहित बांठिया,गौतम छींपा, हर्षित बिस्सा, फणींद्र श्रीमाली, नितेश बिन्नानी, तुषार व्यास, रितेश सोनी, आनंद जोशी आदि का सहयोग किया।
सोमवार को दो घंटे सामूहिक संकट स्त्रोतम के पाठ
मंडल से जुड़े नंदन जोशी ने बताया कि सोमवार को दो घंटे सामूहिक संकट स्त्रोतम के पाठ रखे गये है। शाम 6 से आठ बजे तक मंडल के सभी कार्यकर्ता व भक्तगण सामूहिक रूप से पाठ करेंगे। इसके बाद आरती होगी। फिर अगले दो घंटे सामूहिक संकीर्तन किया जाएगा। जोशी ने बताया कि यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।


Share This News