ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20210110 151911 बीकानेर में अभिनेत्री जीनत अमान ने इसलिए कहा था- तो क्या यह संभव है! रोचक किस्सा Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। हिंदी सिनेमा की रंगत में चार चांद लगाने वाली जीनत अमान या कहिए कि जीनी बेगम का भी बीकानेर आना हुआ। दरअसल नामचीन अदाकारा जीनत और हास्य कलाकार असरानी कुछ वर्ष पूर्व एक चुनाव में रोड शो के सिलसिले में बीकानेर आये। तब दोनों ही कलाकार बीकानेर के राजविलास होटल रुके थे। कई प्रशंसक भी उनसे मिलने पहुंचे। मैं जीनत अमान और असरानी से बातचीत के लिए या इंटरव्यू के लिए पहुंचा। जीनत अमान ने सहजता से सभी सवालों का जवाब दिया। तब उन्होंने यह भी बताया था कि किस तरह मुम्बई के होटल ताज में आंतकी घुसे थे और कैसे लोग भय के साए में जी रहे थे। जीनत ने बताया कि उनका फ्लैट भी ताज होटल के नजदीक ही था। जीनत से बात राजस्थान की संस्कृति पर भी हुई। और पति मज़हर खान के बारे में भी। एक बात पर जीनत को आश्चर्य हुआ । और उन्होंने पूछा क्या यह संभव है? दरअसल मैंने जीनत को बताया कि उनकी म्यूजिकल ब्लॉक बस्टर कुर्बानी फिल्म बीकानेर के गंगा थिएटर में 8 शो चली। यानी लगातार शो। एक सिनेमा हाल में तब 4 शो ही हुआ करते थे। आठ शो का नाम सुनकर जीनत अमान आश्चर्य में पड़ गई और कहा- क्या ऐसा संभव है। हाँ यहाँ ऐसा हुआ। इसकी पुष्टि गंगा थिएटर के पुराने कर्मचारी भी करते हैं। तो मित्रो बीकानेर में सब कुछ संभव है। यहाँ होने को अनहोनी होते देर नहीं लगती। मेरा ही उदाहरण लीजिए मैं पर्यटन विषय पर 20 वर्षो से लिख रहा हूँ लेकिन पर्यटन विभाग ने कुछ वर्ष पहले उन लोगों को पुरस्कृत कर दिया, जिनका पर्यटन से कोई लेना देना नहीं था,पर्यटन लेखन के नाम पर भी लोग पुरस्कृत कर दिए गए। ये बीकानेर है। बीकानेर से जुड़े कुछ और किस्से आपको बताता रहूंगा।


Share This News