ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 30 नशे के खिलाफ मुहिम : पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नशा व लाखों जब्त Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नशे के घातक परिणामों अपराधों से परेशान बीकानेर के लोग जाग रहे है। पुलिस के साथ बीजेपी युवाओं ने मुहिम छेड़ दी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व ब्रिकी करने वालों के विरूद्व अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ और लाखों रूपये की नकदी जब्त की है।

पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र में चार जनों के यहां दबिश दी। जिनके कब्जे से छ:लाख सितायसी हजार पांच सौ रूपये की नकदी बरामद की।

पुलिस दल ने तालीबान के कब्जे से दो लाख सतर हजार,मांगे खां के कब्जे से इक्यावन हजार,सोहेल के कब्जे से छियत्तर हजार पांच सौ तथा जग्गू के कब्जे से दो लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किये। जेएनसीसी थाना क्षेत्र में अम्बेडकर कॉलोनी से साबिर अली के यहां छापेमारी की और 11.99 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसी तरह गंगाशहर थाना इलाके में चौधरी कॉलोनी से सुभाष विश्नोई के यहां से 1.383 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। वहीं शक्ता भवन के पीछे रहने वाले जगदीश के यहां से 48 देशी शराब केपव्वे बरामद किये। वहीं नोखा थाना क्षेत्र में जोरावरापुरा निवासी प्रेमच ंद विश्नोई के यहां से 34.5 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए है।


Share This News