ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 56 लाइव म्यूजियम है राजस्थान का यह शहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बीकानेर शहर अपने पुराने इतिहास को समेटे हुए हैं। किसी जमाने में इसे ऊंटों वाला देश भी कहा जाता था। आप इस अलबेले शहर के भीतरी परकोटे में भ्रमण के लिए निकलेंगे तो आपकों ऐसा अहसास होगा कि यहां एक नई दुनिया है। यहां कहीं लकड़ी के बने पाटे हैं जहां लोग आपस में घंटों तक बातों में मशगूल रहते हैं  कहीं व्यक्ति आपको चूड़ी बनाने में भी मशगूल दिखेगा। राजनीति, देश, प्रदेश, घर, समाज सभी मुद्दों पर चर्चा करते लोग यहां मिल जाते हैं। हालांकि वर्तमान में कोरोना के चलते पाटे खाली पड़े  हैं। यहां जितने चौक-मोहल्ले है उतने ही पाटे हैं। किसी चौक में एक से अधिक पाटे भी है। न केवल पुरुष बल्कि यहां महिलाएं भी पीछे नहीं है। सभी सामाजिक गतिविधियों में आगे रहती है। सांझ ढलने पर यहां पुरानी गलियों में बनी चौकियों पर महिलाएं आपस में बतियाती मिल जाएगी। इन दिनों कोरोना की मार का असर इस लाइव म्युजियम बीकानेर पर भी पड़ा है। बीकानेर में जिला प्रशासन की सख्ती से, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं विस्तार से पढ़ें https://www.tourisminrajasthan.com


Share This News