ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250519 184831 1 कोरोना ने रफ्तार पकड़ी, दो दिन होगी मॉक ड्रिल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के सरकारी व निजी अस्पतालों में 4 व 5 जून को मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल एक्सरसाइज कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए की जा रही है। केंद्र सरकार ने इसके निर्देश जारी किए हैं। राजस्थान में भी इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 24 मरीज सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 137 हो गई है।

मेडिकल कॉलेज, जिला, उपजिला अस्पताल स्तर पर संयुक्त निदेशक जोन सेटेलाइट, यूपीएचसी, यूसीएचसी पर सीएमएचओ या डिप्टी सीएमएचओ, आरसीएमएचओ और सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर्स पर बीसीएमओ, एमओ, डीपीओ, डीएनओ के सुपर विजन में मॉक ड्रिल होगी। इस मॉक ड्रिल का राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म पोर्टल के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। कोरोना काल में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी थी तो उस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के साथ बड़ी संख्या में भामाशाह भी आगे गए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पिछले दिनों राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी अस्पतालों में कोविड इंतजामों की समीक्षा की गई थी।


Share This News