ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20261019 141110 पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन Rajasthan News Portal पर्यटन, देश
Share This News

Thar पोस्ट (जितेंद्र व्यास)। अजमेर में पुष्कर है तो बीकानेर में श्रीकोलायत। पुष्कर बेल्ट सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहां न केवल देसी बल्कि विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। विश्व पर्यटन मानचित्र में भी पुष्कर का विशेष स्थान है यहां प्रतिवर्ष लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। पुष्कर की तर्ज पर ही श्रीकोलायत के विकास के लिए अनेक बार योजनाएं बन चुकी है। करोड़ों रुपए भी खर्च किए जा चुके हैं लेकिन श्रीकोलायत बेल्ट केवल कार्तिक पूर्णिमा के मेले को छोड़ दिया जाए तो सैलानियों को आकर्षित नहीं कर पाया है। पर्यटन विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। कभी झील व घाटों के विकास के नाम पर तो कभी हैरिटेज व पार्कों को विकसित करने सहित अनेक मद में राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन यह स्थल न केवल देसी बल्कि विदेशी सैलानियों को मोह नहीं सका है।

पर्यटन की विपुल संभावनाएं : पर्यटन के लिहाज से देखा जाए तो यहां विपुल संभावनाएं हैं। झील के अलावा खूबसूरत घाट, नौकायन, रमणीक माहौल सहित अनेक स्थल सैलानियों के आकर्षण के केन्द्र है। हालांकि पर्यटन विभाग द्वारा इस पूरे बेल्ट को कागजों में तो व्यापक स्तर पर तवज्जो दी जाती है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर वहां उदासीनता है स्थिति यह है कि कोलायत मेले में भी गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल के अलावा यूरोपीय या अमरीकी सैलानी भी नहीं दिखाई देते। चंद सैलानी पहुंचते भी है तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम नहीं होते। जबकि मेले में पर्यटन विकास के नाम पर अनेक आयोजन करवाए जाते हैं।

आखिर क्यों ? : कोलायत की उपेक्षा न केवल स्थानीय स्तर पर है बल्कि राज्य सरकार के पर्यटन महकमे में भी इसके प्रति उदासीनता है। प्रति वर्ष कोलायत मेले पर पर्यटन विकास के लिए आयोजन होते हैं लेकिन पर्यटन कलेण्डर में इस मेले का नाम नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में होने वाले आयोजनों के अलावा बीकानेर से केवल कैमल फेस्टिवल इस कलेण्डर में शुमार है। कलेण्डर में नाम नहीं होने से इसका प्रचार-प्रसार विश्व के देशों में नहीं हो पाता। संभाग पर्यटन मुख्यालय से वितरित होने वाली सामाग्री में भी केवल दूरी का जिक्र किया जाता है। इसमें दूरी के अलावा केवल झील का जिक्र है। इसके विपरीत गजनेर पैलेस की झील सैलानियों में विशेष लोकप्रिय है।

बन सकता है पर्यटन गांव : कोलायत तहसील में पर्यटन गांव विकसित किया जा सकता है। क्षेत्र में देसी-विदेशी सैलानियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकती है। इसके लिए विदेशों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ सैलानियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने होंगे। पूर्व में कोलायत में छेड़छाड़ व धोखाधड़ी के मामले हो चुके हैं। इससे भी सबक लिया जा सकता है। इसके अलावा वहां अनेक होटल्स व हट्स आदि का निर्माण किया जा सकता है। विभाग के द्वारा इसके लिए टे्रवल एजेन्ट्स, गाइड, होटल व पर्यटन कारोबारियों को भी जोडऩा होगा।

हालात बदलने जरूरी
पर्यटन व्यवसाइयों का इस बारे में कहना है कि हालात बदलने जरूरी है यहां सब कुछ होते हुए भी बहुत कुछ नहीं है। उदासीनता के कारण यहां देसी या विदेशी पहुंचना नहीं चाहते। कोलायत बेल्ट में पार्को केे सौन्दर्य के साथ-साथ पर्यटकों के मनोरंजन के संसाधनों का विकास करना होगा। इसके साथ ही अमरीकी व यूरोपीय देशों में वेबसाइट व प्रचार सामग्री से विकास करना होगा। अन्यथा प्रतिवर्ष यहां बड़े स्तर पर करोड़ों रुपए की योजनाएं बनेगी और इनका लाभ नहीं मिल पाएगा।


Share This News