ताजा खबरे
IMG 20261113 152407 1 आशापुरा गोमट-पोकरण रेलखंड पर आरयूबी निर्माण ब्लॉक स्थगित, प्रभावित 7 रेलसेवाओं का संचालन अब यथावत रहेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के आशापुरा गोमट एवं पोकरण स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक को स्थगित कर दिया गया है। फलस्वरूप, पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित घोषित रेलसेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक स्थगित किए जाने के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं का संचालन यथावत रहेगा:-

  1. गाड़ी संख्या 74843, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 20.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  2. गाड़ी संख्या 74844, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 20.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  3. गाड़ी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 19.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  4. गाड़ी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ़ रेलसेवा दिनांक 20.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  5. गाड़ी संख्या 14704, लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 20.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  6. गाड़ी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 20.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
  7. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 19.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।

Share This News