







Thar पोस्ट।* पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी की तबीयत कुछ नासाज है। चिकित्सकों की सलाह पर वे फिलहाल घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। भाटी ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी अस्वस्थता की जानकारी दी है। दीपावली के रामा-श्यामा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भाटी ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों एवं सलाह के चलते इस बार व्यक्तिगत रूप से सभी से मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। उन्होंने अपने शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आत्मीयजनों से आग्रह किया है कि उनकी अस्वस्थता को देखते हुए फिलहाल मधुबन अथवा बरसलपुर हाउस आने के लिए अपनी यात्रा तय कर कष्ट न करें। भाटी ने अपनी पोस्ट में विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः सभी के बीच उपस्थित होंगे. साथ ही सभी को दीपावली की पुनः रामा-श्यामा की शुभकामनाएं देते हुए राम-राम सा कहा।।उनके पौत्र एवं कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे देवीसिंह भाटी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उनसे मिलने घर नहीं आएं।














