ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 27 सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, चार घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में सड़क दुर्घटना में 2 जनो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो बोलेरो गाड़ियां की आमने-सामने भिड़ंत हुई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में चार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। बीती शाम करीब 4 बजे लखासर टोल प्लाजा के पास दो बोलेरो गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार छह लोग अंदर फंस गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों और मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से चार घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी के पुत्र पवन और भाई मुकेश ने भी अपनी गाड़ी से दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।


Share This News