ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में बज्जू थाना क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में तीसरे युवक मोहन जाट ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

इस सड़क हादसे में जाटावास बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बीठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। जाटावास, बज्जू निवासी मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।


Share This News