ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। विक्षोभ का असर कम हो रहा है। 19 अक्टूबर से बारिश का दौर थमेगा। मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। बारिश का असर पूरे प्रदेश में नहीं रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारां, बूंदी, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।


Share This News