ताजा खबरे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागूरूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली
IMG 20241023 101608 बारिश व ओलावृष्टि से तापमान गिरा, गुलाबी सर्दी की दस्तक, फिर होगी बारिश ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीती रात बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। राज्य के जयपुर जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम अचानक बदला और लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। एक दिन पहले भी जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में बरसात हुई थी। जयपुर एयरपोर्ट पर 0.5 एमएम और चाकसू में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम को चली तेज ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में दो इंच से ज्यादा पानी बरसा, इसी जिले के सूरतगढ़ में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलों से कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी ही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। हनुमानगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वहां का सबसे ठंडा दिन रहा। बाड़मेर में गर्मी का असर बना रहा और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Share This News