ताजा खबरे
जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा
IMG 20241023 101608 7 फ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही सैलानियों की आवक शुरू हो गई है। इस बीच आमेर में फ्रांसीसी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो होमगार्ड्स पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीश महल क्षेत्र के पास की बताई जा रही है. पुलिस दोनों होमगार्ड्स और फ्रांसीसी महिला पर्यटक को पूछताछ के लिए थाने ले गई ह। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी। महिला की रिपोर्ट पर माहिर और दानिश नाम के दो होमगार्ड्स के नाम सामने आए हैं। दोनों जयपुर के हांडीपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। महिला पर्यटक से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फ्रांसीसी महिला रविवार को जयपुर घूमने आई थी. वह आमेर किला देखने पहुंची थी. इसी दौरान शीश महल के पास घटना हुई. इसके बाद महिला घबरा गई. उसने टूरिस्ट फोर्स के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बात बता। राजस्थान में फ्रांस के पर्यटक अच्छी संख्या में आते है। राजस्थान में छेड़छाड़, लपकाबाजी आदि घटनाएं होती है, लेकिन ऐसा भी होता है कि कुछ शातिर किस्म के विदेशी पर्यटक भी स्थानीय लोगों को पुलिस की धमकी या कानूनी कार्रवाई का कह कर फंसा देते है और बाद में पैसा लेकर समझौता करते है।


Share This News