ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 6 शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर आजादी से पूर्व सन 1944 क़े शारदीय नवरात्रा में रघुनाथसर कुआ क़े निकट एक कोटडी में स्व. रिखबदास जोशी (भाईया महाराज ) क़े सान्निध्य में शुरु हुआ अखंड हरि कीर्तन अनवरत 82 वे साल भी जारी है l अखंड हरि कीर्तन क़े अध्यक्ष पूनमचंद व्यास ने बताया 1944 से शुरु हुआ यह कीर्तन 12 साल तक भाईया महाराज क़े सान्निध्य में रघुनाथसर कुआ पर शारदीय नवरात्रा में रघुनाथसर कुआ पर जारी रहा त्तपश्चात् भाईया महाराज क़े दोहिते सत्यनारायण व्यास (मुनीम जी ) ने भक्तिमय इस परम्परा को गोकुल सर्कल स्थित मुनीम जी की कोटडी में जारी रखा जो अनवरत 70 साल से जारी है l अखंड हरि कीर्तन क़े प्रवक्ता राजकुमार व्यास ने बताया भाईया महाराज द्वारा भक्तिमय जगाई गईं अखंड हरि कीर्तन की इस परम्परा को छठी पीढ़ी भी निर्वहन क़र रही है l अखंड हरि कीर्तन क़े सचिव खुशाल व्यास ने बताया 11 अक्टूबर को 3.15 pm पर विधि विधान से पूजन क़े साथ कीर्तन की शुरुआत होंगी जो अनवरत रात दिन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी l साथ ही इच्छुक भक्तो से निवेदन कि अपनी इच्छानुसार कीर्तन करने का समय समिति क़े पदाधिकारियों को नोट करवा दें l

1004864584 शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तन Rajasthan News Portal धर्म

Share This News