ताजा खबरे
बीकानेर में फिर गूंजेगी शेर की दहाड़ ! मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क शुरू किए जाने की मिली सैद्धांतिक स्वीकृतिचुनाव : पहले दिन एक भी नामांकन नहीं भरा गयागुलाब गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को होगा विशाल रक्तदान शिविरश्रीडूंगरगढ़ :कालूबास की विभिन्न समस्याओं को लेकर रोषपंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आयोजितबेहाल सफाई व्यवस्था: उद्योग संघ अपने स्तर पर सफाई करवाएगापुलिस ने 7744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को दबोचादिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधनविमान पर बिजली गिरी, सभी 120 मुसाफिर सुरक्षितपंचायत राज चुनाव के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी: 29 नवंबर तक रहेंगे प्रभावी, लाउड स्पीकर, अस्त्र/शस्त्र सहित इन पर रोक
FB IMG 1791430328263 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अपनी खास अदा व अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी। लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन से लोहा मनवाया।


Share This News