ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 2 पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में श्री श्याम मंदिर में लगा शिविर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पुनरासर धाम पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से विशेष सेवा व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत 16 सितंबर की शाम 4 बजे से 17 सितंबर की मध्य रात्रि तक श्री खाटू श्याम मंदिर, बीकानेर के मंदिर प्रांगण में पुनरासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए चाय एवं पकौड़ी की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं न्यास सदस्य बृजमोहन जिंदल ने बताया कि पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा की यह परंपरा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ निभाई जाती है। इस वर्ष भी मंदिर के सभी सेवादार सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभाएंगे तथा यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने सभी श्याम सेवकों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा पुनरासर जाने वाले पैदल भक्तों की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस सेवा आयोजन में विशेष सहयोग अशोक तंवर, संजय पेड़ीवाल, रमेश अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। समिति की ओर से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से सभी श्याम भक्तों से सेवा कार्य में सहयोग करने एवं पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की गई है। सेवा स्थल पर बाबा का भव्य दरबार वह श्रृंगार किया जाएगा


Share This News