IMG 20260629 234335 अश्लीलता कंटेंट वाले 50 OTT ऐप्स बैन किए Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। अश्लीलता परोसने वाले 50 OTT ऐप्स को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। इन ऐप्स के जरिए यूजर्स को अश्लील कंटेंट परोसे जा रहे थे। पिछले साल सरकार ने अश्लील कंटेंट वाले कई 25 ऐप्स को बैन किया था, जिनमें ALT, Ullu, Desiflix जैसे ऐप्स शामिल थे ऑल इंडिया रेडियो न्यूज (News on Air) के मुताबिक, केंद्रीय ब्रॉडकास्ट राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने लोकसभा में लिखित जानकारी देते हुए कहा कि अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने की वजह से 50 ऐप्स को डिसेबल किया गया है। सरकार लगातार इस तरह के ऐप्स को मॉनिटर करती है और जरूरत पड़ने पर एक्शन लेती है। लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने इन ऐप्स पर आईटी (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) 2021 एक्ट के तहत एक्शन लिया है। बैन किए गए इन 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन करने वाला पाया गया था।

इस आधार पर सरकार ने इन ऐप्स की पहुंच को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। सरकार ने यह नहीं बताया कि किन 50 OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोकसभा में सरकार ने बताया कि हाल में IT नियमों में किए गए बदलाव के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य इंटरमीडियरी को कोर्ट के आदेश या सरकार और उसकी अधिकृत एजेंसी की सूचना मिलने के तीन घंटे के अंदर गैरकानूनी कंटेंट हटाना और उसकी पहुंच को रोकना अनिवार्य है।

बैन किए गए ऐप्स पर धड़ल्ले से आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जा रहे थे। इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध मूवीज और शोज अशलील नेचर के पाए गए हैं। ऐप्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट का इस्तेमाल ट्रैफिक और सब्सक्रिप्शन के जरिए कमाई करने के लिए किया जा रहा था। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से भी सरकार ने इन ऐप्स के पब्लिक एक्सेस रोकने का निर्देश जारी किया है। वहीं, गूगल और एप्पल के ऐप स्टोर या मार्केटप्लेस से भी इन ऐप्स को हटाने के लिए कहा गया है।


Share This News