





Thar पोस्ट न्यूज। बीती बुधवार की रात दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बार फिर हंगामा और बवाल शुरू हो गया। टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों की आड़ में गुंडों ने एक बार फिर पुलिस पर हमला किया। अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला किया जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हुए हैं। उनको खुद सीनियर अफसर आरएमएल अस्पताल लेकर गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया था।

खबरों के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे एसीपी विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए। सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
