IMG 20241023 101608 400 साल पुरानी तोप की तलाश, इस जिले में पुलिस का सर्च अभियान शुरू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक ऐतिहासिक तोप की तलाश में एमपी की पुलिस ने राजस्थान में सर्च अभियान शुरू किया है। राजस्थान में करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 वर्ष पुरानी तोप की तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस करौली पहुंची है। मध्य प्रदेश पुलिस को खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि चोरी हुई तोप हिंडौन सिटी के गांवड़ा मीणा गांव में छिपाकर रखी गई है।

इसी सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने करौली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की है।  प्रदेश के शिवपुरी के नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में जांच जारी है। जांच एजेंसियों को शक है कि चोरों ने तोप को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्हें लगा कि इसमें अष्टधातु यानी आठ धातुओं का मिश्रण है। जिसमें तोप के अंदर कई किलो सोना छिपा हो सकता है।

यह घटना किले के अंदर तीन महीने पहले हुई एक और वारदात से जुड़ी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात खजाना खोजने वालों ने पौराणिक शाही खजाने की तलाश में नरवर किले के अंदर 20 फीट गहरी सुरंग खोद दी थी। इन दोनों घटनाओं में समानता देखी गई है। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों ही घटनाएं मध्ययुगीन किले से जुड़ी छिपे हुए खजाने की लोक-कथाओं से प्रेरित हो सकती है।


Share This News