IMG 20260716 210239 बीकानेर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई आरती और प्रसाद वितरण
संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा।

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया तथा भगवान की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य भी किए गए।

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी से यात्रा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीकाजी मैनेजिंग डायरेक्टर सुशीला देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, राष्ट्रीय सन्त सरजू दास जी महाराज, श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, वीरेंद्र किराड़ू, वेद व्यास, मोहन सुराणा, गोपाल अग्रवाल, पीयूष सिंघवी, लोकेश चतुर्वेदी, बजरंग तंवर सहित अनेक बीकानेर शहर के गणमान्य उपस्थित हुए ।


Share This News