IMG 20260604 120730 जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में मॉनसून का होगा प्रवेश ? Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान की मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलाई के पहला सप्ताह मॉनसून के लिए अहम है। आगामी कुछ दिनों में मानसून मध्य और पूर्वी भारत में आगे बढ़ेगा और यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में इसकी एंट्री संभव है। शुक्रवार को राज्य के पूर्वी भाग में कही कही पर मेघगर्जन व हल्की से मध्यम वर्षा तथा पश्चिमी भाग में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी|  बीकानेर के महाजन में तूफानी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा अकलेरा (झालावाड़) में 51.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस फ़लोदी में, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस फ़लोदी में तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया | मौसम विभाग के अनुसार  प्रदेश में अगले 3 से 5 दिनों तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 


Share This News