





Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के जिले उबल रहे है। बीकानेर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के तापमान मीटर में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में देशभर में सर्वाधिक 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। यहां गर्मी से राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के लिए गर्मी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके तापमान में कुछ कमी आएगी।

