ताजा खबरे
IMG 20260527 144645 बीकानेर : आग लगने से लाखों का माल जलकर राख Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज एक मार्ट में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वूलन मिल के पास स्थित केयर् मार्ट में शोर्ट सर्किट से लगी गई। केयर् मार्ट जहां पर सभी प्रकार की घरेलू सामान राशन स्टेशनरी, घी, तेल, चावल आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक जैसी प्रत्येक आवश्यकता का सामान उपलब्ध रहता था। वहां आज सुबह करीब 5 बजे के आसपास आग लगने और धुआँ की जानकारी मार्ट के संचालक को मिली! आग की सूचना मिलने की पहली सूचना पर ही दमकल विभाग को सूचित किया गया और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किए गए। दो से तीन दमकल के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया । संचालक द्वारा बीछवाल थाने पर सूचना की गई आग लगने का प्रथम दृश्य कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट ही रहा।

केयर मार्ट 5 मंजिला था जहाँ 3 मंजिला मे रखा सभी समान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी की लोहे के लगे गाटर भी मुड गए। संचालक ने बताया सुबह का समय होने के कारण केयर मार्ट बंद था और सामान के अलावा किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। लाखों का नुकसान हो गया है।


Share This News