ताजा खबरे
IMG 20260526 121241 राजस्थान : प्रसव में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर तत्काल रोक, प्रतिबंधित किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। अनेक मामले सामने आने व शिकायतें मिलने के बाद राजस्थान प्रदेश में प्रसव के दौरान इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के एक बैच पर राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विभागीय जांच में इंजेक्शन का सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा, जिसके बाद इसकी बिक्री और उपयोग दोनों प्रतिबंधित कर दिए गए ..राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार पंजाब के अमृतसर स्थित Jackson Laboratories Pvt. Ltd. द्वारा निर्मित TOCIN (Oxytocin Injection 5 ML) का सैंपल जांच में फेल पाया गया। परीक्षण के दौरान इंजेक्शन में ऑक्सीटोसिन तत्व निर्धारित मात्रा से कम मिला, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह इंजेक्शन सामान्यतः प्रसव पीड़ा शुरू कराने और बच्चे के जन्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के लिए उपयोग में लिया जाता है। ऑक्सीटोसिन की मात्रा कम होने से प्रसूता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और इमरजेंसी स्थिति में जोखिम बढ़ सकता है।


Share This News