ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260324 212711 10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्री-फाउण्डेशन विंग की सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि इंस्टीट्यूट के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान की केशवी शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता सुभाष चंद्र शर्मा वकील व माता चंदा शर्मा गृहणी है। ध्रुव साँखला 94 प्रतिशत, रितु कँवर राठौड़ 93 प्रतिशत, सूरज ने 92 प्रतिशत, आनंद मीणा ने 91 प्रतिशत, आरूषी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अश्लेषा सुथार ने अंग्रेजी, ध्रुव साँखला व दीपक चौधरी ने गणित विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

सभी बच्चों के घर और सिंथेसिस में खुशी का माहौल है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों, कठिन परिश्रम व अभिभावक का सही मार्गदर्शन को दिया। इंस्टीट्यूट में सभी विषयों की क्लाश लगती हैं और बोर्ड पैटर्न की विशेष टैस्ट सीरीज के कारण ये रिजल्ट संभव हुआ है। प्री फाउण्डेशन में कक्षा 6 से 10 हेतु नया फेज, 11वीं नीट व जेईई के इंग्लिश व हिंदी माध्यम के नए बैच, नीट टारगेट अर्ली स्टार्टर व 12वीं नीट व जेईई का नया फेज 2 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहे हैं।

सिंथेसिस में इस वर्ष से 9वीं व 10वीं (प्री फाउण्डेशन) हेतु केवल साइंस व मैथ्स की 2 घण्टे की विशिष्ट कोचिंग के बैचेज भी सायं 5 से 7 बजे तक 2 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रहे हैं जिसमें बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ ओलम्पियाड व वीवीएम, एसटीएसई स्तर की विशिष्ट तैयारी भी करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के मोबाईल नंबर 8003094891/92/93 व संस्थान के ऑफिस में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।


Share This News