





Thar पोस्ट न्यूज। दसवीं के परीक्षा परीणाम में श्री सूरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम दिया हैं। जिसमें गोपी किशन लेघा ने 96.17ः देविका शर्मा ने 95.50ः , पवित्र मंडाल ने 93.83ः ,प्रांजल चुघ ने 92.17ः ,पूनम भांभु ने 90. 50ः और पूर्वांश सारस्वत ने 90.33ः अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




