ताजा खबरे
जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताई
IMG 20260128 WA0014 लूणकरणसर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा जिले का एकमात्र डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्वेंशन सेंटर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहलसांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का बनेगा केंद्र, बैठकें-सेमिनार और प्रदर्शनियों का हो सकेगा आयोजन

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल पर लूणकरणसर में 5 करोड़ रुपए की लागत से डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्वेंशन सेंटर स्वीकृत किया गया है। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत जिले में एकमात्र कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा।

श्री गोदारा ने बताया कि यह कन्वेंशन सेंटर लूणकरणसर के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसके तहत विशाल बहुद्दशीय परिसर विकसित किया जाएगा जिसमें बड़ा ऑडिटोरियम, सेमिनार और बैठकों के कक्ष आदि एक ही स्थान पर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर बनने से यहां स्तरीय सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम एक साथ हो सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सेमिनार, प्रदर्शनियां, बैठकें भी एक ही स्थान पर होंगी। बीकानेर जिला मुख्यालय के बाद जिले के किसी भी उपखण्ड क्षेत्र में सर्वाधिक सुविधा युक्त परिसर के रूप में इसे विकसित किया जाएगा।

श्री गोदारा ने इसे लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है और कहा है कि लूणकरणसर क्षेत्र में गत दो वर्षों मे विकास के सतत आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। यह सेंटर भी इसी श्रृंखला की एक कड़ी है। श्री गोदारा ने बताया कि जिला परिषद द्वारा डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्वेंशन सेंटर की प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। जल्दी ही कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा तथा समयबद्ध तरीके से इसका निर्माण करवार इसे क्षेत्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लिए बेहद लाभदायक रहेगा। इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।


Share This News