IMG 20260128 082713 बीकानेर : बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज सुबह सर्दी का सितम जारी है। इस बीच आज तड़के एक सवारी बस चारे से भरे ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दौरान वहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कोई बड़ी जनहानि नही हुई। लेकिन बस चालक को मामूली चोटे आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे से एक बार हड़कंप मच गया। वहां पुलिस भी पहुंच गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के अनुसार सभी सवारिया सुरक्षित है कोई हताहत नहीं हुआ। निजी कंपनी की यह बस जयपुर से बीकानेर आ रही थी। अधिकांश सवारियां नींद में थी। भिड़ंत होने पर एक बार अफरा तफरी मच गई।


Share This News