ताजा खबरे
चुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर में स्कूलों का समय बदला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय परिवर्तन के आदेश को वापस ले लिया है। बुधवार से सभी प्रकार की स्कूलें ,मदरसे पूर्व निर्धारित समय के अनुकुल ही खुलेंगी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के आदेश के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान, शीतलहर, विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बीकानेर के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया था। अब शीतलहर का प्रभाव कम हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन के आदेश को वापस लिया जा रहा है। सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही फिर से लगेंगे। दो पारी के स्कूल अब तक एक पारी में संचालित हो रहे थे, लेकिन अब फिर से अलग अलग पारी में ही संचालित होंगे। इसी तरह प्राइवेट स्कूल भी अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही फिर से शुरू हो सकेगे। जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया है कि नए आदेश से जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को अवगत कराया जाए और बुधवार से ही स्कूल का समय फिर से पूर्व की तरह होना चाहिए। ऐसे में अब जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई स्कूल, मदरसे में स्कूल समय बुधवार से फिर बदल जाएगा।


Share This News