ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 सरकारी स्कूलों में आवारा कुत्ते भगाएंगे 'शिक्षक' ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक चर्चित आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों को भगाने और संबंधित विभागों से समन्वय कर उन्हें पकड़वाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी है। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह कदम विद्यार्थियों और स्कूल स्टॉफ को आवारा कुत्तों के संभावित हमलों से बचाने के लिए उठाया गया है, ताकि स्कूल परिसर में कोई अप्रिय घटना न हो। निदेशक सीताराम जाट का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में आवारा कुत्तों से सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने के निर्देश सभी संयुक्त निदेशकों को जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों और स्टॉफ को सुरक्षित रखा जा सके। खबरों के मुताबिक

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें पकड़ने के आदेश दिए हैं। उसी आदेश की पालना में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। स्कूलों को अपने परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आवारा कुत्तों का प्रवेश न हो। इसके लिए नगर निगम, विकास प्राधिकरण, निर्वाचित निकायों और प्रशासन से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्कूल की चारदीवारी, गेट और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया है।

आवारा कुत्तों की रोकथाम के इंतजामों की समीक्षा के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारी नियमित निरीक्षण करेंगे। कम से कम हर तीन महीने में एक बार स्थिति की जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी और संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षकों को पहले से ही दूध-पोषाहार वितरण, किताबों की व्यवस्था, ऑनलाइन हाजिरी, एसआईआर, निपुण राजस्थान और प्रखर राजस्थान जैसी योजनाओं सहित करीब 50 तरह के कार्य दिए हुए हैं।


Share This News