ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
SAVE 20260430 174711 scaled विधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन गुरुवार को केईएम रोड मार्ग पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काट कर किया।
 इस अवसर पर बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया मौजूद रहे। ये सेवा बीकानेर के  सेवादार रामकिशन महाराज (उपाध्याय) कोलासर वाले पिछले 12वर्षों से लगातार देते आ रहे हैं।  रामकिशन महाराज (उपाध्याय) कोलासर वालों ने बताया कि इस बार भी मई जून के भयंकर तपन महिनों में आम राहगीरों के लिए केईएम रोड पर निःशुल्क शीतल जल मिलेगा जल मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में  बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल , डॉ पवन दाधीच, श्रीमती शांति देवी चौहान, एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, कवि शिव दाधीच, पूर्व पार्षद किसन चौधरी, पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया, राजकुमार भाटिया, राजू  उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस जल सेवा व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बाबा शूज शॉ रूम वाले, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार,  लक्ष्मण उपाध्याय, नंदकिशोर उपाध्याय, पुखराज उपाध्याय,  गौरी शंकर पंचारिया,  जयकिशन और राजू उपाध्याय सहित आदि सेवादारों का हर साल की तरह इस बार भी विशेष सहयोग रहेगा। रामकिशन महाराज ने बताया कि ये सेवा हर रोज सुबह ग्यारह बजे से सांय 6 बजे तक निशुल्क राहगीरों को  दी जाएगी।


Share This News