





Thar पोस्ट न्यूज। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र कार्तिक आचार्य पुत्र श्री किशोर आचार्य भाजपा नेता का 69वी 17 वर्ष राष्ट्रीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि पानीपत हरियाणा में 12 से 16 जनवरी होने जा रहा है, में चयन हुआ है। बीकानेर से एकमात्र छात्र का चयन हुआ है। स्कूल के कोच, उदय क्लब के कोच, उसके साथी खिलाड़ियों का इसमे सहयोग रहा।
पिछले 4 साल से कड़ी मेहनत के दम पर कार्तिक ने उपलब्धि हासिल की। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य ,बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास और परिवार के लोगों ने कार्तिक आचार्य को फोन से बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।




