IMG 20260103 WA0006 महिला सृजन उत्सव का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर शहर के दक्षिणी विस्तार कॉलोनी विकास समिति एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सृजन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता के साथ-साथ म्यूज़िकल चेयर, पासिंग पार्सल सहित विभिन्न फन एक्टिविटीज आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री सिद्धी कुमारी, विधायक बीकानेर पूर्व रहीं। उन्होंने महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री शिवशंकर जी जाजड़ा, श्री राजेंद्र जी शर्मा, पूर्व पार्षद श्री पुनीत जी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती अर्चना माथुर एवं श्रीमती सावित्री स्वामी ने निष्पक्ष रूप से निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिलाओं में श्रीमती सुरभि अग्रवाल, श्रीमती इंदु जैन, श्रीमती सरिता कोड़ा ,उमा शर्मा, बिन्दु शर्मा, श्रीमती रेनुका दाधीच एवं श्रीमती सुजाता पेड़ीवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुमन जैन द्वारा किया गया। आयोजन में लगभग 100 महिलाओं व बालिकाओं ने सहभागिता कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


Share This News