ताजा खबरे
सड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ
IMG 20260103 155418 अमेरिका ने किया हमला, एयर स्ट्राइक से चीन व रूस ने दी कड़ी चेतावनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर अमेरिका ने हमला कर विश्व मे नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस में जोरदार धमाके के आवाज सुनाई दे रहे हैं। इस पर पड़ोसी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दे दिया है। कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि इस समय काराकास पर बमबारी की जा रही है। वेनेजुएला पर हमला हुआ है। मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को तुरंत बैठक बुलाने को कहा है। इधर, घटना के बाद वेनेजुएलाई राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने सीबीएस न्यूज को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमले के आदेश दिए हैं। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में मिलिट्री फैसिलिटी, एयरपोर्ट और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों को अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाया है।

धमाकों के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। यातायात भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहला धमाका रात करीब 1.50 बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया समूह CNN ने कहा कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां तक हिलने लगीं। धमाकों बाद राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई।


Share This News