FB IMG 1767370591784 बीकानेर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के खाजूवाला में शुक्रवार की देर शाम बीकानेर रोड़ पर माधोडिग्गी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिर गए और दोनो की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। खाजूवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान 12 केजेडी निवासी रोशन खान, 7 पीएचएम निवासी राजेश के रूप में हुई है।


Share This News