





Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित BPL प्रीमियर लीग 2025 के तहत बैडमिंटन एवं क्रिकेट प्रतियोगिता 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित की गई थी, इसमें पत्रकार, प्रशासन, पुलिस विभाग, डॉक्टर्स एवं व्यापारियों के साथ मैच खेले गए। रविवार को प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता तथा सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए होटल वृंदावन में सम्मान एवं पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वस्थता का माध्यम है, बल्कि आपसी एकजुटता, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने बीकानेर प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकार साथियों व युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।
मंत्री महोदय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई दी। इस दौरान सभी विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।




