ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20241023 101608 1 पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता आज से, क्रिकेट व बैडमिंटन में दिखाएंगे दमखम Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 26 दिसम्बर को किया जा रहा है। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्षकुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि 26 दिसम्बर को सुबह 11 बजे करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित, जिला उद्योग संघ से आगे द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि 28 दिसम्बर को होटल वृंदावन में पुरस्कार वितरण तथा पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में सहभागी खिलाडिय़ों को 26 व 27 को ही किट आदि वितरित की जाएगी। सह प्रभारी अनिल रावत ने बताया कि 27 दिसम्बर को पत्रकारों का मुकाबला व्यापार मंडल, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा तथा बैडमिंटन में केेवल पत्रकारों के ही मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में मुख्य प्रायोजक लोटस डेयरी एवं सहप्रायोजक बीकाजी ग्रुप रहेंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा।


Share This News