





Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी के पास अब एथनॉल प्लांट नहीं लगेगा. किसानों के प्रदर्शन के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है. अब कंपनी राजस्थान से बाहर जाएगी. कंपनी के इस फैसले को आंदोलित किसानों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा हैएथनॉल फैक्ट्री के सीनियर मैनेजर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि हमने कंपनी को अब राज्य से बाहर लगाने का फैसला लिया है. किसान सभा के जिला सचिव मंगेज चौधरी ने कहा कि ये जनता की जीत है. ये किसान के ऐतिहासिक संघर्ष की जीत है. लेकिन लड़ाई जारी रहेगी. जब तक किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस नहीं होते।




