ताजा खबरे
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?
IMG 20251220 194945 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिल्ली पहुंचकर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंचे। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर गिरिराज सिंह चारण ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल का जीवन संघर्ष, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के विधि मंत्री के पद तक का उनका सफर करोड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। ‘साइकिल वाले मंत्री’ के रूप में उनकी पहचान उनकी विनम्रता और ज़मीनी जुड़ाव को दर्शाती है। आज के इस विशेष दिन पर क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान (अन्त्योदय) के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर उनकी पत्नी पाना देवी उनके पुत्र रवि मेघवाल, महावीर महाराज रोड़ा, राज करेला, बजरंग सोखल, इमरान खान, दुर्गादत मेघवाल, श्रवण कुमार, रिषीराज सिंह सरपंच रोड़ा, मुरलीधर सोलंकी, विक्रम भाटी ,मेघराज जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share This News